रांची, जून 24 -- रांची। जेवीएम श्यामली की कक्षा 3 की छात्रा कायना कृष्णा सहाय ने भुवनेश्वर के गुरुकुल टेनिस अकादमी में आयोजित एआईटीए (अंडर-10) राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता का खिताब जीता है। बुधवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्राचार्य बीएन झा, उप प्राचार्या अनुपमा श्रीवास्तव और प्रभाग प्रभारी दीपक सिन्हा ने कायना को ट्रॉफी और मेडल सौंपकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...