आदित्यपुर, जून 20 -- गम्हरिया।जेवियर स्कूल में बारहवां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय की योग प्रशिक्षका तूलिका धारा कोले ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग करने का अभ्यास कराया। योगासन में विद्यालय के करीब 13 सौ बच्चे समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान समाज को योग से निरोग रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। यह भी पढ़ें- आरएमएस बालीचेला हाई स्कूल में हुआ योग जागरूकता कार्यक्रमयोग का लाभ विद्यालय के एनसीसी के 30 कैडेट्स ने भी इस सत्र का लाभ उठाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन पुथेनपुरा एस.जे ने कहा कि योग करने से हमारा तन ही नहीं मन भी स्वस्थ रहता है और योगा हमें सिर्फ आज के दिन में ही नहीं बल्कि अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इससे हम किसी भी तरह के गंभीर रोग को पराजित कर सकते हैं...