जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जमशेदपुर : गोविंदपुर जेवियर पब्लिक स्कूल में सोमवार को विद्यालय के नए सत्र की शुरुआत बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ हुई। शिक्षिकाओं द्वारा सभी विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर बड़े ही गर्मजोशी के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों द्वारा सजाया गया था। साथ ही सुंदर-सुंदर सेल्फी स्टैंड भी लगाए गए थे जहां तस्वीर खिंचवाने की खुशी बच्चों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा बच्चों को जीवन में अच्छे संस्कार, नियमित पढ़ाई, समय और अनुशासन के महत्व के विषय में बताया गया तथा उन्हें लगन से पढ़ाई करने को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गयी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.