बागपत, फरवरी 26 -- खेकड़ा। कस्बे के भाला फेंक में एशियन पदक विजेता खिलाडी सचिन यादव को यूपी पुलिस में पदोन्नति मिली है। वे आरक्षी के पद से अब सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किए गए है। इस पर कस्बावासियों ने हर्ष जताया है। कस्बे के अहिरान मौहल्ले के किसान नरेश यादव का 26 वर्षीय होनहार पुत्र सचिन यादव 2023 से यूपी पुलिस में गौतमबुद्ध नगर में तैनात है। भाला फेंक खिलाडी सचिन ने गत वर्ष जून में कोरिया में आयोजित साउथ एशियन चैम्पियनशिप में सिल्वर पदक हासिल किया था। तब सचिन को डीजीपी उत्तरप्रदेश का प्रशंसा पत्र भी मिला था। उसके कोच संदीप यादव ने बताया कि यूपी पुलिस में सचिन को पदोन्नति दी गई है। अब वह आरक्षी के पद से पदोन्नत होकर सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्य करेंगे। बताया कि सचिन जुलाई में स्काटलेंड में कॉमनवेल्थ खेलों में, फिर सितम्बर में जापान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.