श्रावस्ती, अप्रैल 4 -- गिलौला। गिलौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। युवक मजदूरी के रूप में दूसरे के वाहन पर ड्राइविंग करता है। जिसके चलते वह अक्सर बाहर रहता है। इस बीच उसकी पत्नी जेवर व नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है और महिला की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...