जेवर व नकदी लेकर किशोरी प्रेमी संग हुई फरार
बांदा, अप्रैल 16 -- बांदा। तिदंवारी थाने के एक गांव निवासी महिला ने तिंदवारी थाने में थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि 13 अप्रैल को 17 वर्षीय बेटी घर में थी। घर के सभी लोग खेत में कटाई करने गए थे। इसी बीच गांव का कमल उर्फ सतीश उसे बहलाकर भगा ले गया। बेटी अपने साथ सोने व चांदी के करीब ढाई लाख के जेवर व नकदी भी ले गई है। बगल में रहने वाला कमल उनकी बेटी के साथ अक्सर चोरी-छिपो बात करता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने कमल के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.