जेवर लेकर फरार हुए सर्राफ की तलाश में जुटी पुलिस
हरदोई, जून 2 -- सांडी। क्षेत्र के चचरापुर गांव में सराफा दुकान संचालित कर ग्रामीणों के जेवर गिरवी रखने के बाद कथित तौर पर फरार हुए ज्वैलर्स की तलाश में पुलिस जुट गई है। मामले में बड़ी संख्या में पीड़ित ग्रामीण दूसरे दिन भी थाने पहुंचे। सोमवार को चचरापुर समेत आसपास के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों और महिलाओं ने थाने पहुंचकर लोनार थाना क्षेत्र के सबरापुर निवासी विपिन गुप्ता, उसके बेटे प्रिंस गुप्ता और मुनीम मनोज राठौर के खिलाफ तहरीर दी थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि करीब 10 साल पहले विपिन गुप्ता ने चचरापुर गांव में आरएस ज्वैलर्स नाम से दुकान खोली थी। गिरवी गांठ का कारोबार शुरू किया था।ग्रामीणों का कहना है कि आरोपित ने अपने पुत्र और मुनीम की मदद से सामान्य कागजों पर लिखापढ़ी कर दर्जनों लोगों के सोने-चांदी के जेवर गिरवी रख लिए। आरोप है कि हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.