जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 92 फीसदी जमीन खरीदी गई
नोएडा, अगस्त 28 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले 74.3 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अब तक 92 फीसदी तक जमीन खरीद चुका है। कुछ जगह आ रही अड़चनों को भी किसानों से संवाद कर दूर किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने परियोजना जेवर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण करेगा। इस पर सात अंडरपास, 11 छोटे पुल, तीन बड़े पुल, एक फ्लाईओवर और चार रेलवे ओवरब्रिज बनेंगे। काम शुरू होने के बाद परियोजना को तीन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रहेगा। करीब 8586 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला यह एक्सप्रेसवे छह लेन का होगा, जिसका भविष्य में आठ लेन तक विस्तार किया जा सकेगा。
लिंक एक्सप्रेसव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.