लखनऊ, सितम्बर 29 -- लखनऊ। यूपीडा के प्रस्तावित जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के दो पैकेज के लिए फाइनेंशियल बिड खुल गई है। करीब 74.46 किमी लंबे 6 लेन लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण दो पैकेज में होना है। पहले पैकेज के लिए सबसे कम बोली (एल-1) एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर ने 2,086.5 करोड़ की तथा पैकेज-2 के लिए केसीसी बिल्डकॉन ने 2,041.7 करोड़ की लगाई है। यह लिंक एक्सप्रेसवे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे तथा बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ेगा। इस नए लिंक एक्सप्रेसवे से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक व यातायात को मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...