जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में 8000 करोड़ खर्च होंगे
नोएडा, अगस्त 10 -- ग्रेटर नोएडा। अनुपूरक बजट में 250 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा के बाद जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के काम में तेजी आएगी। लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में आठ हजार करोड से अधिक का खर्च आएगा। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 8586 करोड़ रुपये की लागत से गंगा को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले 74.5 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा, जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों से जोड़ेगा। इससे जेवर में बनाए गए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी। यह लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर के सियाना के 44.3 किलोमीटर से शुरू होगा और यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर 21 (फिल्म सिटी के पास) 24.8 किलोमीटर पर आकर जुड़ेगा। यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट से पश्चिमी यूपी को मिलेगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.