नोएडा, मार्च 23 -- गौतमबुद्ध नगर के लिए 28 मार्च का दिन बेहद खास होगा। इस दिन जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही जेवर के लोगों का 25 वर्ष पहले देखा गया सपना भी पूरा हो जाएगा। इसी के साथ एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट बनाने का रिकॉर्ड भी जिले के नाम दर्ज हो जाएगा। क्षेत्र के लोग इसके शुभारंभ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एयरपोर्ट भले ही योगी आदित्यनाथ की सरकार में बना है, लेकिन इसका सपना 25 साल पहले राजनाथ सिंह ने देखा था और इसलिए 'पहला क्रेडिट' उन्हें जाता है। यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ी, 5 अस्थायी चौकियां बनीं; 7 पीआरवी वाहन भी तैनात नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रस्ताव वर्ष 2001 में उत्तरप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने पारित...