नोएडा, मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहा नोएडा एयरपोर्ट शुरू होते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहा। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ उत्तर प्रदेश सबसे अधिक अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला देश का पहला और इकलौता राज्य बन जाएगा। यहां पांच हवाई अड्डों से विदेशी मेहमान आ-जा सकेंगे। जेवर में बन रहे नोएडा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुभारंभ की तैयारियों में प्रदेश सरकार से लेकर पूरा भाजपा संगठन जुटा है। एयरपोर्ट के शुभारंभ पर होने वाली जनसभा को सबसे बड़ा और भव्य करने का दावा भी किया जा रहा। इसके शुरू होने से विश्व में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ेगा। इसके उद्घाटन के साथ ही उत्तर प्रदेश के नाम देश में सबसे अधिक अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डों का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। उत्तर प्रदेश देश का इ...