अम्बेडकरनगर, अगस्त 19 -- आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्र मां इंद्रावती की मौत के बाद घटना को लेकर चल रही कुछ खबरों से बेहद आहत हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी असंतोष जताते हुए जेवरात बरामदगी की खबरों को उन्होंने खारिज कर दिया। मामले में पहली बार खुलकर बोलते हुए आईपीएस ने सवाल उठाया कि जेवर बरामद हुए हैं तो आखिर हैं कहां? उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए वरिष्ठ अफसरों पर भरोसा जताया, लेकिन बिना पुष्टि माल बरामदगी की सूचनाएं प्रसारित होने पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर नाराजगी जताई। आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती का शव 16 अगस्त की सुबह पैतृक आवास पर मिला था। उनके पहने जेवर गायब थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला था। इसकी सूचना आशुतोष मिश्रा ने एडीजी जोन प्रवीण कुमार को दी, जिसके बाद शाम को अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई। सोमवार शाम ...