नई दिल्ली, मार्च 11 -- Gonda News: यूपी के गोंडा जिले में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जेवर बिकवाकर 15 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में दर्जीकुआं के चौकी प्रभारी रहे दरोगा सुनील कुमार पाल को निलंबित कर दिया है। उन्होंने सीओ सदर की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। इससे पहले सोमवार को दर्जीकुआं चौकी प्रभारी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। वहीं एक अन्य मामले एक सिपाही समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। देहात कोतवाली के दर्जीकुआं चौकी क्षेत्र के दौलतपुर निवासी गुलाम हैदर के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया था। आरोप है कि समन आने पर चौकी प्रभारी ने 15 हजार रुपये की मांग और कहा कि पैसे नहीं दोगे तो जेल भेज दूंगा। इस पर गुलाम हैदर ने अपनी पत्नी के जेवर बेचकर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार पाल को पैसे दिए। इसके बाद पीड़ि...