औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- बारुण थाना क्षेत्र से पुलिस ने शव किया बरामद, मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवीनगर प्रखंड के माली थाना के सत्तर गांव निवासी उदय सिंह के पुत्र अनिल सिंह की हुई मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सत्तर गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को उनके भाई अनिल सिंह सुबह में अपनी बाइक से नवीनगर में आभूषण विक्रेता जयप्रकाश सोनी की दुकान पर गए थे। बच्ची की शादी को लेकर आभूषण बनवाने के लिए वहां गए थे। वहां उनके भाई से टिंकू पांडे की मुलाकात हुई। टिंकू पांडे से उन्होंने जयप्रकाश सोनी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि अभी वह अपने ससुराल में रह रहा है। साथ में चलने को उसने बात कही तब उनके भाई टिंकू पांडे की बाइक से जयप्रकाश ...