रांची, मई 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कोकर के भाभानगर निवासी राजेश कुमार ने पत्नी प्रिया कुमारी पर जेवरात और पैसे लेकर फरार होने के आरोप में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजेश का आरोप है कि वह 21 मई की रात भांजी को छोड़ने बहन के घर कांठीटाड़ गया था। रात में बहन के घर पर ही रुक गया। अगले दिन 22 मई को मां ने फोन पर बताया कि प्रिया घर में नहीं है। हालांकि साढ़े तीन साल का बेटा घर पर ही था। उन्होंने बताया कि सारे गहने, पैसे और मोबाइल भी गायब हैं। राजेश का आरोप है कि पत्नी पहले भी दो बार घर छोड़कर फरार हो चुकी है। हालांकि उन्होंने पत्नी से संपर्क किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...