कानपुर, मार्च 9 -- सचेंडी, संवाददाता। सचेंडी में 16 वर्षीय किशोरी शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गहने-नगदी के साथ लापता हो गई। पिता ने पड़ोस में किराए पर रहने वाले युवक पर बेटी को बहला फुसला कर अगवा करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पिता ने बताया कि वह परिवार समेत सचेंडी कस्बे में किराए पर रहते हैं। उनकी 16 वर्षीय पुत्री तीस हजार रुपये और जेवर घर से लेकर लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले कानपुर देहात के मंगलपुर निवासी किराएदार अंकित पर बेटी को बहला फुसला कर अगवा करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी और आरोपित की तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.