बस्ती, मार्च 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। शादी का झांसा देकर जेवरात व नकदी संग युवती को बहलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को गत 15 फरवरी को साजिश के तहत भगा ले गए। उसे शादी का झांसा देने के साथ बहलाया-फुसलाया गया। बेटी घर से 13 हजार नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गए। इसकी जानकारी होने पर जब आरोपी युवक के घर गए तो परिजनों ने जातिसूचक व अपशब्द कहा। दोबारा दिखाई पड़ने पर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मनीष कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.