बरेली, मई 27 -- आंवला।ग्राम देवीपुरा के युवक ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कहा कि एक वर्ष पूर्व उसकी पत्नी जेवर और 50 हजार नकदी लेकर मायके चली गई थी। 20 मई को जब वह पिता के साथ ससुराल ग्राम महोबा गया तो पता चला कि ससुराल वालों ने उसकी पत्नी की दूसरी शादी बदायूं के युवक से करा दी है। आरोप है कि जब पीड़ित ने अपने रुपये और मांगे तो ससुर-सास और साले ने पिता-पुत्र से जमकर मारपीट की। पीड़ित ने आंवला कोतवाली में नामजद शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...