कन्नौज, जुलाई 13 -- तालग्राम, संवाददाता। अमोलर गांव स्थित एक सर्राफा दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे अंतरजनपदीय गिरोह ने चंद मिनटों में दुकानदार को बातों में उलझाकर सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। वारदात के बाद आरोपित आराम से फरार हो गए, लेकिन दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी पूरी करतूत कैद हो गई। फुटेज के आधार पर तालग्राम पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने कार्रवाई करते हुए हरदोई के चार सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार कर चोरी गए सभी आभूषण, घटना में प्रयुक्त बोलेरो, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि अमोलर स्थित पटेल ज्वैलर्स के संचालक विवेक पटेल निवासी ढिपारा ने 12 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि नौ जुलाई की दोपहर करीब एक बजे दो महिलाएं और एक पुरुष ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर पहुंचे।

चोरी...