कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि तिलैया थाना क्षेत्र के हृदय स्थल झंडा चौक स्थित शिवम ज्वेलर्स में हुई करीब 50 लाख रुपये के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी अपराधियों का कोई सुराग तिलैया पुलिस नहीं खोज सकी है। स्थानीय पुलिस की ओर से सुराग नहीं खोजे जाने के कारण पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने मामले के शीघ्र उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व एसडीपीओ अनिल कुमार करेंगे। टीम के साथ तकनीकी सेल की भी तैनाती की गई है, ताकि वैज्ञानिक तरीकों से जांच को आगे बढ़ाया जा सके। इसको लेकर एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस इस घटना को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। कहा कि चोरी की घटना के बाद से ही लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.