रांची, मई 31 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी बस स्टैंड स्थित सोनी ज्वेलर्स में हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के गहने, एक आल्टो कार, एक बाइक, तीन मोबाइल फोन तथा चोरी में इस्तेमाल किया गया गैस कटर सेट और सिलेंडर बरामद किया गया है। सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्र लाल ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा निवासी 19 वर्षीय फरहान अंसारी, 22 वर्षीय एजाज अंसारी, 20 वर्षीय हसनैन अंसारी तथा पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे निवासी 22 वर्षीय अरमान अंसारी शामिल हैं। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने चोरी तीन आरोपी गिरफ्तार किए पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घटना से पहले दुकान की रेकी की थी। उन्हों...