संभल, जून 15 -- असमोली थाना पुलिस ने घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव नरैठा मोहम्मदपुर निवासी मतीन अहमद ने 4 अप्रैल 2026 को चोरों के खिलाफ घर में घुसकर जेवर चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी असमोली अमन सिंह तथा थाना प्रभारी मोहित चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान आरोपी आसिफ पुत्र छोटे निवासी मोहल्ला इकबाल नगर जोया थाना डिडौली जनपद अमरोहा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...