जेवर चोरी का आरोप लगाकर परिवार की पिटाई
बलरामपुर, जून 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के बिनुहनी चौराहा में जेवर चोरी का आरोप लगाकर एक युवक और उसके परिवार के सदस्यों की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बिनुहनी चौराहा निवासी मनोज सोनी पुत्र मायाराम ने बताया कि 19 जून की रात करीब 10 बजे गांव निवासी हीरालाल पुत्र भगौती प्रसाद उनके घर पहुंचा और उनके पुत्र ऋषभ सोनी पर जेवरों से भरा झोला चोरी करने का आरोप लगाने लगा। ऋषभ ने आरोपों को निराधार बताते हुए विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान हीरालाल, उसके पुत्र शनि और आशीष तथा बिनेश पुत्र भगौती प्रसाद ने मिलकर ऋषभ के साथ मारपीट शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.