जेवर चोरी करने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार
आजमगढ़, मई 16 -- आजमगढ़। अतरौलिया थाना की पुलिस ने ई-रिक्शा और टेंपो में यात्रियों के बैग से जेवर चोरी करने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मखनहां निवासी जितेंद्र उर्फ पप्पू की बहन कुसुम प्रजापति ई-रिक्शा से शुक्रवार को जा रही थी। रात में तरैठ बाजार के पास दो अज्ञात महिलाओं ने बैग में रखी दो जोड़ा बिछिया, एक जोड़ा पायल चोरी कर लिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। प्रकाश में आई महिला आरोपी रिया पत्नी शिवा, सीमा पत्नी धर्मेंद्र निवासी गोहटा थाना सरपतहां जनपद जौनपुर को सरैया गेट से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पवई थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर निवासी अभयराज की पुत्री प्रीती के साथ टेंपो से यात्रा के दौरान दो महिलाओं ने बैग से एक जोड़ी हाथ पलानी, एक करधन चोरी कर लिया था। शक होने पर दोनों महिलाओं को पकड़कर थाने लाया गया। खुशबू पत्नी मनोज, पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.