जेवर चमकाने के बहाने रिटायर्ड कर्नल के घर से आभूषण ले उड़े
हल्द्वानी, मई 14 -- हल्द्वानी। मुखानी में एक रिटायर्ड कर्नल के घर से शातिर जेवर चमकाने के बहाने लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। लालडांठ, मुखानी निवासी रिटायर्ड कर्नल कुन्दन सिंह कालाकोटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मई की सुबह करीब 11:30 बजे बाइक सवार दो युवक कॉलोनी में घूमते हुए उनके घर पहुंचे। युवकों ने पहले पत्थर और टाइल्स के दाग मिटाने का डेमो दिखाया। विश्वास जीतने के लिए उन्होंने घर की संगमरमर की वस्तुएं और चांदी की मूर्ति साफ करके दिखाई। इसके बाद दोनों शातिरों ने उनसे जेवर भी साफ कराने की बात कही। आरोपियों के झांसे में आए रिटायर्ड कर्नल ने पत्नी की सोने की चार चूड़ियां, दो चेन और एक अंगूठी चमकाने के लिए शातिरों को दे दी। ठगों ने बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.