जेवर कपड़े छीनकर घर से निकाला, शौहर समेत तीन पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरे मुस्तफा निवासी इनाम उल्ला की बेटी फौजिया बानो का निकाह 2019 में अंतू के जैतीपुर कठार निवासी हाफिज शहजाद के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में कार के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। 2024 में उसके जेवर, कपड़े छीनकर घर से निकाल दिया। बाद में फौजिया ने शौहर से बात करने का प्रयास किया तो उसने फोन पर ही तलाक दे दिया। पीड़िता की मां नूरजहां ने देहात कोतवाली में शौहर हाफिज शहजाद, ससुर रसीद और सास शहबुन निशा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया 'तीन तलाक', पांच पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.