वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कैंट स्टेशन के नंबर-9 के पूर्वी छोर से दो शातिर उचक्कों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर 50 हजार रुपये, सोने-चांदी के गहने और दो मोबाइल बरामद हुए। जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सुल्तानपुर के गोलाघाट का गुलजार और सारनाथ थाना क्षेत्र के बरईपुर का वाला करन कुमार है। गुलजार पर आठ और करन पर विभिन्न थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि दोनों स्टार गैंग बनाकर रेल यात्रियों से चोरी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनमें कई वारदातें कैंट स्टेशन के आउटर एरिया में हुईं। गिरफ्तार करने वाली टीम में जीआरपी के एसआई अशोक ओझा और सुखबीर सिंह, सीआईबी एएसआई राकेश कुमार सिंह तथा कॉन्स्टेबल सतीश यादव, आरपीएफ के कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.