गंगापार, मई 7 -- थाना क्षेत्र के बड़गोहना कलां मजरा तिहैता गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है। गांव निवासी विजयशंकर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोर घर में घुस गए और कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। सुबह जागने पर सामान बिखरा मिला तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार बक्से में महिलाओं के कीमती जेवरात, जिनमें लाकेट, करधन, पायल, घाघल समेत अन्य आभूषण रखे थे। इसके अलावा करीब 50 हजार रुपये नकद भी मौजूद थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कौंधियारा कुल्दीप शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.