लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई थाना इलाके में घर पर काम करने वाली नौकरानी द्वारा मोबाइल, आभूषण और नगदी चोरी कर फरार होने के मामले में डेढ़ वर्ष बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद स्थानीय पुलिस से लेकर आला अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वृंदावन योजना सेक्टर-1 निवासी हरीकेश यादव के मुताबिक उनके घर में हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली सतवन्ती साफ-सफाई का काम करती थी। आरोप है कि 2 सितंबर 2024 को वह सफाई के बहाने घर आई और मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। काफी तलाश के बाद भी नौकरानी का पता नहीं चल सका। पीड़ित का आरोप है कि संपर्क करने पर आरोपित व उसके परिजनों ने धमकी दी। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पीजीआई पुलिस न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.