रामपुर, मार्च 29 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के प्रथम चरण का शनिवार को उद्घाटन हो गया। यह केवल गौतमबुद्ध नगर ही नहीं, बल्कि रामपुर के लिए भी तरक्की का नया द्वार खोलेगा। अफसरों और उद्यमियों की मानें तो रामपुर के ओडीओपी और पर्यटन को अब ग्लोबल उड़ान मिल सकेगी। स्थानीय उत्पादों (ओडीओपी) को वैश्विक बाजार मिलने, दिल्ली के जाम से छुटकारा और विदेशी खरीदारों की आसान पहुंच से व्यापार, कृषि, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन को अप्रत्याशित रफ्तार मिलेगी। रामपुर जनपद का प्रसिद्ध जरी पैचवर्क भी अब वैश्विक उड़ान भरने को तैयार है। रामपुर के जीएम डीआईसी अनुराग यादव बताते हैं कि जिले में 15 से 20 हजार कारीगर जरी वर्क से जुड़े हैं। सरकार टूलकिट और दो करोड़ तक के लोन पर सब्सिडी देकर छोटे कारीगरों को उद्यमी बना रही है। जेवर एयरपोर्ट की सुविधाओं से इन कारीगरों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.