ग्रेटर नोएडा, मई 2 -- जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 10 मई तक फ्लाइट की टिकट बुकिंग सेवा शुरू होगी। शुरुआत में केवल इंडिगो एयरलाइंस अपनी सेवा शुरू करेगी। ऐसे में 17 या उससे कम शहरों के लिए ही घरेलू और कार्गो उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) ने नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरुआत के लिए 15 जून 2026 की डेट फाइनल कर दी है। यह पहला मौका है, जब यापल ने अधिकारिक रूप से संचालन की घोषणा की है। यापल ने एयरलाइंस के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। फिलहाल सिर्फ इंडिगो एयरलाइंस ही यात्री सेवा शुरू करेगी। हालांकि, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस से भी बातचीत चल रही है। जल्दी यें दोनों एयरलाइंस भी अपना शेड्यूल जारी कर देंगी। यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट में जॉब के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.