जेवर एयरपोर्ट से नए नोएडा को लगेंगे पंख, 6 लाख लोगों का बनेगा नया ठिकाना; दादरी से खुर्जा तक होगा विकास
नोएडा, मार्च 29 -- जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ ही अब 'नए नोएडा' की योजना को रफ्तार मिलेगी। इस नए शहर को बसाने के लिए अगले दो से तीन महीने में जमीन अधिग्रहण शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण हाईब्रिड मॉडल के आधार पर करने की योजना है। नया नोएडा दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन पर बसाया जाएगा। इसको कागजों में दादरी-नोएडा-गाजियाबाद-विशेष निवेश क्षेत्र (डीएनजीआईआर) नाम दिया गया है। इसका 2041 मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के लिए मुआवजा दर तय करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मुआवजा दर तय करने की प्रक्रिया अप्रैल महीने में पूरी कर ली जाएगी। ऐसे में मई या जून से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले फेज के लिए जमीन मिलने की प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.