जेवर एयरपोर्ट से जनवरी शुरू हो सकती हैं इंटरनेशनल उड़ानें, जानें अब कितना बचा काम
ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 12 -- उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट) से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अगले वर्ष जनवरी तक शुरू करने की तैयारी है। फिलहाल टर्मिनल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। लाइटिंग समेत साज-सज्जा से जुड़े कार्यों को पूरा किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो से दिसंबर तक सभी प्रकार की सुरक्षा पहलुओं पर जांच के बाद मंजूरी मिलने की संभावना है। एयरपोर्ट का पहला चरण 1334 हेक्टेयर में विकसित किया गया है। यहां 3900 मीटर लंबा रनवे, एक लाख वर्गमीटर में टर्मिनल भवन, एटीसी टावर और कार्गो हब स्थापित किया गया है। फिलहाल, एयरपोर्ट से 15 शहरों के लिए घरेलू उड़ानें जारी हैं। हालांकि, अनुमान के मुकाबले एयरपोर्ट से 8 से 10 गुना तक कम यात्री सफर कर रहे हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.