जेवर एयरपोर्ट से उड़ान का सपना आज होगा सच, जुलाई से 16 शहरों के लिए मिलेंगी फ्लाइट
ग्रेटर नोएडा, जून 15 -- 25 साल लंबा इंतजार, उतार-चढ़ाव से भरे दौर और पश्चिमी यूपी की आंखों में पला एक बड़ा सपना सोमवार सुबह जेवर के आसमान में पहली उड़ान के साथ हकीकत में बदलने जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को जैसे ही पहला यात्री विमान रनवे छोड़ेगा, जेवर का नाम हमेशा के लिए विमानन मानचित्र पर दर्ज हो जाएगा। इस ऐतिहासिक सफर का आगाज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू बेंगलुरु की उड़ान को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। वहीं, लखनऊ से आने वाली पहली वीआईपी उड़ान में विधानसभा अध्यक्ष और 75 दिग्गज कारोबारी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। यहां से सोमवार को लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर के लिए उड़ान शुरू होगी। इसे लेकर रविवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। यहां एक सप्ताह से विमानों को उतारकर उपकरणों की जांच की जा रही थी।अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.