नोएडा, मार्च 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का भव्य उद्घाटन करेंगे। हालांकि, उड़ानों की शुरुआत इसके कुछ हफ्ते बाद से शुरू होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस एयरपोर्ट के 45 दिनों के भीतर 10 बड़े शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो सककी हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे टिकट बुकिंग के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती दौर में एयरलाइंस का ध्यान उन रूटों पर होगा जहां सबसे ज्यादा डिमांड होगी। माना जा रहा है कि मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, अहमदाबाद, चेन्नई, गोवा और जयपुर जैसे महानगरों के लिए सबसे पहले सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी। इसके लिए बुकिंग विंडो उड़ानें शुरू होने से 2 से 4 सप्ताह पहले खुलने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक जेवर ...