जेवर एयरपोर्ट नोएडा के लिए बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा आज से
रुद्रपुर, जून 30 -- पंतनगर, संवाददाता। पंतनगर से जेवर एयरपोर्ट, नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) यूपी के बीच बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा का संचालन बुधवार से शुरू हो रहा है। इस हवाई मार्ग पर इंडिगो एयरलाइंस दो उड़ानों का संचालन करेगी। कंपनी ने इसके लिए टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है। जेवर, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश के विभिन्न महानगरों के लिए उड़ानों का संचालन शुरू हो चुका है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट का उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित किया था। इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस ने जेवर, नोएडा और पंतनगर के बीच हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को पहली जुलाई से दो उड़ानों के संचालन का शेड्यूल सौंपा। साथ ही कंपनी ने पंतनगर-दिल्ली मार्ग पर पहले से संचालित दो उड़ानों में से एक को बंद करने का निर्णय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.