फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन । जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी बस सेवा शुरू करने की दिशा में हरियाणा रोडवेज ने कवायद तेज कर दी है। पलवल, गुरुग्राम और बल्लभगढ़ डिपो के महाप्रबंधकों की संयुक्त टीम ने प्रस्तावित रूट का विस्तृत सर्वे कर लिया है। अब सर्वे रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने की तैयारी है, जिसके बाद मंजूरी मिलते ही बस सेवा शुरू की जाएगी। पलवल रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक जितेंद्र यादव के नेतृत्व में किए गए इस सर्वे में गुरुग्राम और बल्लभगढ़ डिपो के अधिकारी भी शामिल रहे। टीम ने सड़क की स्थिति, दूरी, संभावित स्टॉपेज, ट्रैफिक व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा से जुड़े तमाम पहलुओं का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यह भी देखा कि किस रूट पर बस सेवा ज्यादा प्रभावी और समय बचाने वाली साबित होगी। महाप्रबंधक जितेंद्र यादव ने बताया कि सर्वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.