फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- हरियाणा रोडवेज ने जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी बस सेवा शुरू करने की दिशा में कवायद तेज कर दी है। पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद के बल्लभगढ़ डिपो के महाप्रबंधकों की संयुक्त टीम ने प्रस्तावित रूट का विस्तृत सर्वे कर लिया है। अब सर्वे रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने की तैयारी है, जिसके बाद मंजूरी मिलते ही इन रूटों पर सेवा शुरू की जाएगी। पलवल रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक जितेंद्र यादव के नेतृत्व में किए गए इस सर्वे में गुरुग्राम और बल्लभगढ़ डिपो के अधिकारी भी शामिल रहे। टीम ने सड़क की स्थिति, दूरी, संभावित स्टॉपेज, ट्रैफिक व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा से जुड़े तमाम पहलुओं का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यह भी देखा कि किस रूट पर बस सेवा ज्यादा प्रभावी और समय बचाने वाली साबित होगी। यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.