जेवर एयरपोर्ट को यमुना सिटी से जोड़ने को बनेगी 120 मीटर चौड़ी नई सड़क, इन सेक्टरों की बल्ले-बल्ले
ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 20 -- यमुना सिटी की 120 मीटर चौड़ी सड़क यहां के करीब 13 सेक्टरों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट(जेवर एयरपोर्ट) से जोड़ेगी। इसको पूरा करने के लिए तेजी से भूमि खरीद की जा रही है। वहीं, टुकड़ों में अधूरी पड़ी सड़क का कुछ जगह निर्माण भी जारी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि यमुना सिटी में 120 मीटर चौड़ी सड़क सलारपुर अंडरपास से सेक्टर-22ई तक करीब आठ किलोमीटर हिस्से में बनी हुई है, जबकि दो किलोमीटर का हिस्सा वर्तमान में निमार्णाधीन है। साथ ही इसे पांच किलोमीटर और बढ़ाकर एयरपोर्ट के इंटरचेंज के पास फलैदा कट से जोड़ा जाएगा। यह सड़क यमुना एक्सप्रेसवे के दाहिनी तरफ 15.10 किलोमीटर लंबी और 120 मीटर चौड़ी है। यह सड़क पूरी होने के बाद यीडा के सेक्टर-24, 24ए, 25, 22ए, 22बी, 22सी, 22डी, 22ई, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.