जेवर एयरपोर्ट के पास 8000 हेक्टेयर में बसेगा नया शहर, 4 महीने में तैयार होगा मास्टर प्लान
ग्रेटर नोएडा, अगस्त 27 -- जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आठ हजार हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस कॉरिडोर की रूपरेखा तैयार करने के लिए तीन कंपनियां आगे आई हैं। चयनित कंपनी चार महीने में मास्टर प्लान तैयार करेगी। परियोजना को नए शहर के रूप में बसाने की योजना है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट और टप्पल बाजना के बीच करीब 8000 हेक्टेयर में नया शहर करने की योजना है। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए पिछले महीने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी की गई थी। आरएफपी में टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड, फीडबैक इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, वॉयंट्स साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने आवेदन किया है। यीडा की ओर से जल्द ही वित्तीय बिड निकाली जाएगी। इसके बाद कंपनियां अपना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.