जेवर एयरपोर्ट के पास 8 हजार हेक्टेयर में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, क्या होगा खास
ग्रेटर नोएडा, जून 27 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास करीब 8 हजार हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें उद्योग, आवास, व्यावसायिक समेत मिक्स लैंड यूज से जुड़ी गतिविधियां होंगी। इसका मास्टर प्लान बनाने को कंपनी चयनित करने के लिए अगले सप्ताह टेंडर जारी होगा। यमुना सिटी के अधिसूचित क्षेत्र में करीब 4750 हेक्टेयर में नोएडा एयरपोर्ट विकसित किया जा रहा है। इससे आगे टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर विकसित किया जाना है, जहां पर लॉजिस्टिक हब विकसित करने की योजना है। टप्पल में जमीन के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब अलीगढ़ जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेवर एयरपोर्ट और टप्पल-बाजना अर्बन नोड के बीच में आठ हजार हेक्टेयर अधिसूचित क्षेत्र है। यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.