ग्रेटर नोएडा, फरवरी 18 -- जेवर में एयरपोर्ट आने के बाद यमुना सिटी में जमीन की मांग तेजी से बढ़ी है। यही कारण है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में यीडा ने पूर्व नियोजित सेक्टर समेत नई कंपनियों व विकास परियोजनाओं के लिए किसानों से 4856 करोड़ में 2700 एकड़ भूमि खरीदी है। इस जमीन ने जहां पुराने सेक्टरों में उलझे विवादों के कारण रुकी परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता की बाधा दूर कर दी है, तो नई परियोजनाओं को रफ्तार दी है।46 नए सेक्टर विकसित किए जाने हैं यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) अफसरों ने बताया कि मास्टर प्लान 2041 के तहत नियोजित सेक्टरों को विकसित करने के लिए क्षेत्र में भूमि खरीद जारी है। अभी तक क्षेत्र में 52 सेक्टर विकसित किए जा चुके, जबकि 46 नए सेक्टरों को विकसित किया जाना है। इनमें सेक्टर-4, 5, 5ए, 8ए, 8डी, 8एफ, 11 आदि शामिल...