ग्रेटर नोएडा, दिसम्बर 10 -- जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने नए साल पर तीन सेक्टरों में 973 आवासीय भूखंडों की योजना निकालने की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के पास आशियाना बनाने का सपना पूरा हो सकेगा। इसके लिए नए साल में सेक्टर-15सी, 18 और 24ए में 973 आवासीय भूखंडों की योजना लाई जाएगी। योजना को लेकर यूपी रेरा में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया जा चुका है। योजना में सबसे ज्यादा 200 वर्ग मीटर के 481 भूखंड रहेंगे। 373 भूखंड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। सबसे बड़ा भूखंड 290 वर्गमीटर का होगा, ऐसे में इस योजना में दो लाख से अधिक आवेदन आने की संभावना है। यह भी पढ़ें- नमो भारत के गुरुग्राम-ग्रेनो रूट पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.