बुलंदशहर, मार्च 25 -- बुधवार को ब्लॉक सभागार में जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन की तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट स्थानीय युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करेगा तथा क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएगा। यह एयरपोर्ट क्षेत्र के समग्र विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट न केवल क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि देश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। विधायक ने एयरपोर्ट उद्घाटन को ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कार्यकर्ताओं से उपस्थिति दर्ज करने पर जोर दिया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद्र शर्मा, चेयरमैन शैलेश तेवतिया, ब्लॉक प्रमुख पति सुनील यादव, मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिओम डागर, सभासद रामकुमार कौशिक, शरद गर्ग, अनुराग ठाकुर, हैप्पी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.