ग्रेटर नोएडा, जून 24 -- उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल का काम अक्टूबर तक पूरा होगा। ऐसे में इस वर्ष के अंत में ही इंटरनेशनल उड़ानें शुरू हो सकेंगी। लखनऊ में आयोजित हुई नायल की बोर्ड मीटिंग में टर्मिनल के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने मंगलवार को लखनऊ के लोक भवन में हुई नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 27वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नायल के निदेशक मंडल में निदेशक नागरिक उड्डयन निखिल टी. फुंडे एवं सचिव वित्त विभाग संदीप कौर को निदेशक के रूप में अनुमोदन प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट से वेस्टर्न यूपी को नई उड़ान बैठक में प्रथम चरण के तहत शुरू की गई घरेलू और कार्गो सेवाओं के शुभारंभ और प्रतिदिन फ्लाइटों की स्थिति को भी जान...