जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानन्द सरस्वती रखने की मांग
सहारनपुर, अगस्त 22 -- सहारनपुर। जेवर हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानन्द सरस्वती अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने की मांग को लेकर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा ने आर्य समाज के लोगों से 22 अगस्त को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है। आर्य राष्ट्र चिंतक एवं वरिष्ठ आर्य-भाजपा नेता डॉ. वीरसिंह भावुक, जिलाध्यक्ष महिपाल आर्य, महामंत्री एडवोकेट राजवीर आर्य और कोषाध्यक्ष रामकिशोर आर्य ने जिले की विभिन्न आर्य समाज संस्थाओं का दौरा कर कार्यक्रम में भागीदारी की अपील की। उन्होंने बताया कि आर्य समाज, ग्रेटर कैलाश फेज-1, नई दिल्ली में राष्ट्रीय विचार संगोष्ठी और आर्य महासम्मेलन होगा। इसमें एयरपोर्ट के नामकरण की मांग उठाकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- महासभा ने की आंदोलन में सहभागिता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.