बुलंदशहर, मार्च 27 -- प्रधानमंत्री के जनपद गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर एयरपोर्ट के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर एवं डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ बुलंदशहर से जेवर इंटरनेशल एयरपोर्ट तक जाने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बुलंदशहर से चोला, ककोड़, झाझर होते हुए जहांगीरपुर तक मार्ग का जायजा लिया और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों और बसों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया।अधिकारियों ने निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.