बुलंदशहर, मार्च 26 -- जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रस्तावित उद्घाटन के मद्देनजर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बुलंदशहर जिले की सीमा से सटे क्षेत्र में रबूपुरा रोड, जेवर रोड, जहांगीरपुर रोड का सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया। गुरुवार को कोतवाली पहुंचे पुलिस अफसरों ने मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। अधिनस्थों को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रूट डाइवर्जन की समीक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...