बुलंदशहर, मार्च 24 -- सिकंदराबाद। विधानसभा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा यह एयरपोर्ट न केवल क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि देश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद्र शर्मा, चेयरमैन डॉ प्रदीप दीक्षित, ककोड़ चेयरमैन मोहित सिंघल अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...